उझानी,(बदायूं)। श्रावण मास की काबंड यात्रा के दौरान शिव भक्तों में देश भक्ति का जज्बा सर्वोपरि रहा। शिव भक्तों के साथ देश की शान तिरंगा लहराता हुआ चल रहा था जिससे हर नागरिक देश की शान तिरंगा को सैल्यूट करता नजर आ रहा था।
काबंड़ यात्रा के प्रारंभ से लेकर आज अंतिम रविवार तक शिव भक्तों में महादेव की भक्ति और आस्था के साथ देश की आन-बान और शान तिरंगा शान से लहराता हुआ चला। प्रत्येक शिव भक्त की काबंर के अलावा हाथों में और वाहनों में तिरंगा झंडा प्रमुखता के साथ दिखाई दिया। अंतिम रविवार को नन्हें मुन्नें बच्चें अपने वाहनों में देश की शान तिरंगा झंडे को लहराते हुए नजर आ रहे थे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा पहुंचाने के आह्वान पर सरकारी मशीनरी के अलावा भाजपा मेहनत कर रही है लेकिन सरकार की इस योजना को शिव भक्त काबंरियों ने आसान कर दिया। शिव भक्तों का कहना है कि भारत देश देवी-देवताओं और ऋषि-मुनियों की तपो भूमि है और तिरंगा हमारे देश की शान है तो फिर हम तिरंगा लहराने में पीछे क्यों रहे।