उत्तर प्रदेशजनपद बदायूंराजनीति

सपा प्रत्याशी धर्मेन्द्र का टिकिट कटने पर बोलाी सांसद संघमित्रा-डर अच्छा है

Up Namaste
  • पिता के सपा छोड़ने पर बोली- दो माह बाद परिणाम सामने होगा

बदायूं। बदायूं की सांसद संघमित्रा मौर्य ने समाजवादी पार्टी के घोषित प्रत्याशी पूर्व सांसद धर्मेन्द्र यादव के स्थान पर उनके चाचा शिवपाल सिंह यादव को प्रत्याशी बनाएं जाने पर तंज कसते हुए आज शाम कहा कि डर अच्छा है तभी तो पूर्व सांसद ने अपनी कर्मस्थली बताने वाले बदायूं लोकसभा क्षेत्र को छोड़ दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा की जीत सुनिश्चित है और पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत की बदौलत चाचा शिवपाल यादव को भी बदायूं की जनता वापस भेज देगी।

बदायूं की कचहरी परिसर में पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवाल का जबाब देते हुए सांसद संघमित्रा मौर्य ने कहा कि जमीनी स्तर से जुड़े भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत के बदौलत भाजपा ने जन-जन में अपनी जगह बनाई है और इसी से डर सपा प्रत्याशी पूर्व सांसद खुद ही चले गए और अब उनके स्थान पर भेजे गए शिवपाल सिंह यादव को भी जनता वापस भेजने का काम करेंगी। चुनाव में उनकी दावेदारी पर जीत की बात पूछे जाने पर सांसद संघमित्रा ने कहा कि उनकी नही भाजपा की जीत सुनिश्चित है।

सांसद के पिता सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के पार्टी छोड़े जाने के सवाल पर संघमित्रा मौर्य ने सीधे तौर पर कोई जबाब नही दिया और कहा कि केवल दो माह का ही समय शेष है परिणाम आप सब के सामने होगा। सांसद ने कहा कि भाजपा अपने कार्यकर्ताओं को विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से जन-जन तक पहुंचा रही है जो भाजपा की जीत सुनिश्चित करने में बड़े सहायक सिद्ध होंगे।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!