उत्तर प्रदेशजनपद बदायूंराजनीति

डोल रहा सपा का विश्वासः धर्मेन्द्र यादव की जगह शिवपाल यादव होंगे कैंडीडेट, क्या नैया लग पाएंगी पार?

Up Namaste

बदायूं। बदायूं लोकसभा सीट से समाजवादी ने घोषित प्रत्याशी धर्मेन्द्र यादव के स्थान पर सपा के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव को चुनाव लड़ाने की घोषणा कर दी है। बदायूं में विशेष पहचान रखने वाले धर्मेन्द्र यादव को चुनाव न लड़ाने के फैसलें पर राजनैतिक तौर पर चर्चाएं होने लगी हैं कि बदायूं में सपा का किला ध्वस्त होता जा रहा है और पार्टी का विश्वास डोल रहा है यही वजह हैं कि सपा ने अचानक प्रत्याशी बदल डाला।

बदायूं लोकसभा सीट से जीत हासिल करने की रणनीति बनाते हुए समाजवादी पार्टी ने पूर्व सांसद धर्मेन्द्र यादव को पिछले दिनों प्रत्याशी घोषित किया था जिसके बाद पूर्व सांसद ने लोकसभा क्षेत्र में व्यापक सम्पर्क करना शुरू कर दिया था। सपा के अलावा भाजपा ने अभी तक अपना प्रत्याशी घोषित नही किया था जिससे सपा की स्थिति काफी मजबूत नजर आने लगी थी। सोमवार को सपा हाईकमान ने अचानक अपने निर्णय में बदलाब करते हुए बदायूं लोकसभा सीट से धर्मेन्द्र यादव के स्थान पर वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव को प्रत्याशी घोषित कर दिया। शिवपाल सिंह यादव के प्रत्याशी होने से कार्यकर्ता भी हैरान और परेशान हो कर रह गया कि आखिरकार पार्टी हाईकमान को अचानक ऐसा निर्णय क्यों लेना पड़ा?

भतीजे धर्मेन्द्र यादव की जगह चाचा शिवपाल यादव को चुनाव लड़ाने के सपा हाईकमान के निर्णय पर राजनैतिक गलियारों में चर्चा शुरू हो गई है कि दो लोकसभा चुनावों में हार का मुंह देख चुके धर्मेन्द्र यादव को इसलिए बदल दिया ताकि उनके खिलाफ विरोधी दल हार वाला राग न अलपने लगे। बदायूं लोकसभा सीट सपा की परम्परागत सीट रही है लेकिन निकट भविष्य में होने वाले लोकसभा चुनावों मंे सपा का विश्वास डोलने लगा है उसे डर सता रहा हैं कि कही एक बार फिर से धर्मेन्द्र यादव चुनाव न हार जाए इसलिए निर्विवाद पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव को बदायूं से पार्टी प्रत्याशी घोषित कर दिया है। पार्टी पूर्व सांसद धर्मेन्द्र यादव को कहां से चुनाव लड़ाएंगी यह फिलहाल इसकी घोषणा नही की गई है लेकिन चर्चा हैं कि पार्टी धर्मेन्द्र यादव को कोई ऐसी सुरक्षित सीट देख रही है जहां से उनकी जीत आसानी से हो सके। देखना यह हैं कि बदायूं में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का यह बदलाव कितना कारगर साबित होता है।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!