बरेली

मजबूत बूथ समितियों से बूथ विजय का संकल्प होगा पूर्णः स्वतंत्र देव

Up Namaste

बरेली । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह बूथ सत्यापन अभियान को गति देने के लिए जनपद की बहेड़ी विधानसभा के सरदार बल्लभभाई पटेल मंडल के बंजरिया शक्ति केंद्र एवम बरेली शहर विधानसभा के बूथ पर पहुंचे और भौतिक सत्यापन किया।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने बूथ पर पहुंच कर बूथ सत्यापन अभियान को गति दे रहे पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए कहा कि मजबूत बूथ समितियों की संरचना ही भारतीय जनता पार्टी की विजय का आधार है। उन्होंने कहा कि बूथ समिति सत्यापन के कार्य में जुट कर 2022 में पार्टी की ऐतिहासिक विजय का आधार तैयार कर रहे है। मजबूत बूथ समितियों के निर्माण से बूथ विजय का सकल्प पूर्ण होगा। उन्होंने कहा कि सपा व बसपा ने अपनी सरकारों में प्रदेश को अपराध व अपराधियों के हवाले कर दिया था। सपा व बसपा ने भय, आतंक, भ्रष्टाचार, जातिवाद, तुष्टीकरण और राजनीतिक का अपराधीकरण करके उत्तर प्रदेश को बदहाल करने का महापाप किया है। समाजवादी पार्टी बिना अपराधियों के चार कदम भी नहीं चल सकती है। उन्होंने कहा कि सपा.बसपा व कांग्रेस के गठजोड़ से प्रदेश की भय, भूख और भ्रष्टाचार की बनी छवि को बदलने का काम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने किया है। श्री सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार की आधारशिला पार्टी के परिश्रमी कार्यकर्ताओं के परिश्रम से रखी गई। जिससे पार्टी चुनाव दर चुनाव विजय प्राप्त कर रही है। ओर एक बार फिर कमल खिलाएगें। उन्होंने प्रदेश व केंद्र सरकार की उपलब्धियां भी गिनाई। प्रदेश अध्य्क्ष स्वतंत्र देव सिंह जी ने सिख समुदाय से किसानों के मुद्दों पर भी चर्चा हुई। उन्होंने कहा जैसा कि मुख्यमंत्री ने कहा कि पराली जलाने के मुकदमो को वापिस लिया जाएगा और जो गन्ने का भुगतान बचा है उसका भी जल्दी ही भुगतान किया जाएगा। इस अवसर पर जिला अध्य्क्ष पवन शर्मा, बहेड़ी विधायक छत्रपाल गंगवार, रजनीश पांडेय, स्वाति सिंह, ब्लॉक प्रमुख अमरेंद्र सिंह गोल्डी, सोमपाल शर्मा, अभय चौहान, सरदार निरंजन सिंह, राहुल साह, सुरेश गंगवार आदि कार्यकर्ता उपस्तिथ रहे।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!