उझानी

अचानक बढ़ी ठंड फिर भी नही जलवाएं जा रहे हैं अलाव, गरीबों का हाल बेहाल

Up Namaste

उझानी(बदायूं)। दो दिनों से कोहरा पड़ने के चलते एकाएक बढ़ी ठंड ने गरीबों और बेघरों का हाल बेहाल कर दिया है। भारी ठंड के बाबजूद पालिका प्रशासन ने गरीबों एवं बेघरों को राहत देने के लिए सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलवाने की जरूरत नही समझी है।

सोमवार से सुबह के वक्त घना कोहरा पड़ने से पूरा क्षेत्र ठंड की चपेट में आ गया है। अचानक बढ़ी ठंड से जनमानस हिल कर रह गया है। ठंड से गरीब एवं बेघर वर्ग कांपता हुआ देखा जा रहा है। कोहरा शाम से शुरू होकर दूसरे दिन तक जारी रहता है जिससे गरीबों और बेघरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। भारी ठंड के बाबजूद पालिका प्रशासन अलाव जलवाने के प्रति गंभीर नजर नही आ रहा है।

नगर के मुख्य स्थानों पर अलाव न जलवाए जाने से गरीब और बेघर इधर-उधर छिप कर ठंड से बचाव करते नजर आते हैं। जनता महादलित संघ के राष्ट्रीय सचिव हरपाल सिंह ने अधिशासी अधिकारी से पूरे नगर में गरीबों एवं बेघरों के लिए अलाव जलवाए जाने के पत्र दिया है इसके बाद भी नगर में अलावा नही जलवाएं गए हैं।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!