जनपद बदायूं

चार साल की मासूम से किशोर ने किया दुष्कर्म, गिरफ्तार, मासूम को मेडीकल को भेजा

Up Namaste

बदायूं। जनपद के मुजरिया थाना क्षेत्र में मानवता को शर्मशार करने वाली एक घटना सामने आई है। थाना क्षेत्र के एक गांव में एक किशोर ने चार साल की मासूम को अपनी हवस का शिकार बना डाला। घटना की जानकारी होने पर मासूम के पिता की तहरीर पर पुलिस ने किशोर के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर उसे गिरफ्तार कर लिया है और मासूम को मेडीकल के लिए जिला अस्पताल भेजा है।

मुजरिया थाना क्षेत्र के एक गांव में पड़ोस में रहने वाले 12 वर्षीय किशोर ने चार साल की मासूम को बहला फुसला कर अपने साथ ले जाकर उससे दुष्कर्म किया। पिता ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि रविवार को उनकी चार साल की पुत्री घर के बाहर खेल रही थी इसी दौरान वह उसे अपने घर बुला ले गया था। घटना के समय किशोर के परिजन घर पर मौजूद नहीं थे। मासूम के घर न पहुंचने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की तब आरोपी किशोर के घर से बच्ची की रोने की आवाज सुन कर परिजन घर के अंदर पहुंचे तब वहां मासूम बदहवास मिली और आरोपी किशोर भी उस समय आपत्तिजनक हालत में था। बच्ची की हालत देखकर परिजनों को मामले को समझते देर नहीं लगी। इसके बाद परिजन मासूम को लेकर थाने पहुंचे और पुलिस को तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। सोमवार सुबह पुलिस ने किशोर को गिरफ्तार कर लिया है। एसएचओ मुजरिया राम अवतार ने बताया बच्ची के परिजनों की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को बरेली बाल सुधार गृह केंद्र भेजने की तैयारी की जा रही है।

परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्जकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीडि़ता को मेडीकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
सिद्वार्थ वर्मा, एसपी देहात

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!