बदायूं। जिलाधिकारी दीपा रंजन एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा शनिवार 21 अगस्त को तहसील सहसवान में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जन समस्याओं एवं शिकायतों को सुनेंगे। इसी क्रम में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व तहसील दातागंज में तथा अपर जिलाधिकारी प्रशासन तहसील बिल्सी में जन शिकायतों को सुनेंगे। तहसील सदर एवं बिसौली में सम्बंधित उप जिलाधिकारी शिकायते सुनेगें।