जनपद बदायूं

धार्मिक स्थल के निर्माण को लेकर दो समुदाय आए आमने सामने, पुलिस बल तैनात

Up Namaste

आसफपुर(बदायूं)। थाना फैजगंज बेहटा के ग्राम ढोरनपुर में एक समुदाय द्वारा धार्मिक स्थल के निर्माण किये जाने से तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गयी और दो समुदाय आमने-सामने आ गए। गांव में तनाव की सूचना पर पहुंची पुलिस ने निर्माण कार्य रुकवा कर दोनों पक्षों को सख्त चेतावनी दे दी गई है। गांव में कोई अनहोनी घटना न घटे इसको देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

गांव ढोरनपुर में दो समुदायों के धार्मिक स्थल आसपास हैं। शनिवार को इनमे से एक समुदाय द्वारा अचानक से नींव खोदकर धर्म स्थल निर्माण करना शुरू कर दिया गया। इसकी जानकारी दूसरे पक्ष को होते ही तनाव पैदा हो गया और दोनों सम्प्रदायों के लोग आमने सामने आ गए। धार्मिक स्थल निर्माण से पूरे गांव मे हड़कंप की स्थिति बन गयी। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी फैजगंज बेहटा भारी पुलिस बल को लेकर मौके पर पहुंच गए। पुलिस को भीड़ खदेड़ने के लिए हल्का बल प्रयोग भी करना पड़ा।
थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने दोनों पक्षों से अलग अलग वार्ता की और निर्माण को तुरंत रोकने के निर्देश दिए। इस दौरान निर्माण कर रहा पक्ष बार बार उत्तेजित होता रहा लेकिन थाना प्रभारी ने कड़ा रुख अपना लिया और सख्ती से निर्माण रोकने को कह दिया। मौके पर हालांकि भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है लेकिन गांव के हालात अभी भी तनावपूर्ण बने हुए हैं। बतातें चलें कि ग्राम ढोरनपुर में साम्प्रदायिक तनाव का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी यहां कई बार धार्मिक स्थलों को लेकर दोनों पक्ष आमने सामने आ चुके हैं। एक पक्ष बार बार अपनी ईदगाह का निर्माण कार्य शुरू करवाकर गांव के अमन चैन में खलल डालता रहा है जिसका दूसरे पक्ष द्वारा विरोध किया जाता है। फिलहाल दोनों तरफ तनाव पूर्ण शांति बनी हुई है। किसी अनहोनी की आंशका को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। थाना पुलिस द्वारा अभी तक किसी की भी गिरफ्तारी नहीं की गई है।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!