उझानी

खेत किनारे बैठी दो किशोरियों को तेज गति की बाइक ने मारी टक्कर, गंभीर घायल, जिला अस्पताल रैफर

Up Namaste

उझानी (बदायूं)। उझानी – बिल्सी मार्ग पर आज सुबह खेत किनारे बैैठी दो किशोेरियों को तेज गति की बाइक ने रौंद दिया जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गई। घायलो को परिजन अस्पताल लेकर आए जहां से दोनों को जिला अस्पताल रैफर कर दिया गया है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव मंगू नगला निवासी सुरेन्द्र की 10 वर्षीय पुत्री कांति और नंदलाल की 12 वर्षीय पुत्री सोनी आज सुबह अपने खेत पर आई हुई थी। सुबह लगभग साढ़े दस बजेे के करीब दोनों अपने खेत के किनारे पर बैठी हुई थी इसी दौरान अचानक आई तेज गति की बाइक ने दोनों को खेत के किनारे पर ही रौंद दिया जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई। बताते है कि हादसे को अंजाम देने वाला बाइक सवार मौके पर ही रूक गया और घायल किशोेरियों को इलाज के लिए ले जाने लगा तब तक परिजन व गांव के लोग पहुंच गए और वह उसके साथ घायल किशोेरियों को लेेकर उझानी अस्पताल पहुंचे जहां से दोनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल रैफर कर दिया है। बाइक सवार ब्रजेश पुत्र रामप्रकाश ने बताया कि वह संभल के थाना धनारी के गांव नगला चुतर भानपुर का रहने वाला है और अपने पिता से जेल में मिलाई करने बदायूं जा रहा था कि गांव मंगू नगला के पास पीछे से आ रहे टैम्पों से बचने के प्रयास में उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई जिससे यह हादसा हो गया।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!