उझानी

उझानी में विप्रजनों ने धूमधाम से निकाली भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा, जगह-जगह हुआ जलपान का वितरण

Up Namaste

उझानी,(बदायूं)। भगवान परशुराम के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में शनिवार को भगवान परशुराम की काली अखाड़ों, बैण्डबाजों और सुन्दर झांकियों से सजी भव्य शोभायात्रा को विप्रजनों ने निकाला। शोभायात्रा का जगह-जगह फूलों से भव्य स्वागत करते हुए नागरिकों ने शामिल लोगों को जलपान कराया।

श्री ब्राहमण सभा के तत्वावधान में आज बिहारी जी मंदिर पर जुटेे विप्रजनों ने सबसे पहले भगवान परशुराम की आस्था के साथ पूजा अर्चना की और फिर गाजे-बाजें, काली अखाड़ों के साथ भव्य शोभायात्रा का शुभारंभ कराया। शोभायात्रा बाजारकला, भर्राटोला, बड़े महादेव मंदिर, बिल्सी रोड, लालमन की पुलिया, साहूकारा, गंजशहीदा, कछला रोड, मुख्य चैराहा, स्टेशन रोड, लिंक रोड होती हुई पं. भगवानदास पैलेस में पहुंच कर ब्राहमण सम्मेलन के रूप में परिवर्तित हो गई। शोभायात्रा में भगवान शिव और राधा कृष्ण का नृत्य करते चल रहे कलाकार, काली अखाड़े लोगों के मन को भा रहे थेे। शोभायात्रा का कई स्थानों पर फूलों की बरसात कर भव्य स्वागत किया गया वही नागरिकों और समाजसेवियों ने जगह-जगह शोभायात्रा में शामिल लोगों को ठंडा और जलपान कराया। शोभायात्रा में किशन शर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता डा. शैलेश पाठक, अमन मयंक शर्मा, रोहन शर्मा, संजीव शर्मा, मुकेश शर्मा, नत्थू शर्मा, मोहित राज शर्मा, किशोर उपाध्याय, अरविन्द शर्मा, ओमप्रकाश शर्मा, शंकर गुप्ता समेत भारी संख्या में विप्रजन शामिल रहे।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!