जनपद बदायूं

24 करोड़ बीस लाख रुपए लागत की 30 परियोजनाओं का नगर विकास मंत्री ने बटन दबाकर किया शिलान्यास एवं लोकार्पण

बदायूं। प्रदेश के नगर विकास, शहरी समग्र विकास, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन, ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत विभाग, के मंत्री एके शर्मा तथा प्रदेश की महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने सांसद विधायकों की उपस्थिति में जिलाधिकारी दीपा रंजन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. ओपी सिंह, मुख्य विकास अधिकारी ऋषिराज एवं जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक की।

नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने सभी अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए कि शासन द्वारा संचालित सभी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ जनता को मिले यह सुनिश्चित किया जाए। उन्होने कहा कि जनता की शिकायतों और समस्याओं का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करते हुये उन्हे बेहतर सेवाएं उपलब्ध करायी जाए। ऊर्जा एवं नगर विकास विभाग के अधिकारियों की अधिक शिकायत मिलने पर कड़ी फटकार लगाते हुये उन्हे कार्यशैली में सुधार हेतु निर्देशित किया।
उन्होने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनप्रतिनिधियों के माध्यम से प्राप्त शिकायतों का त्वरित संज्ञान लेते हुये तत्काल निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। जनप्रतिनिधिगणों ने अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं के विषय में जानकारी दी। बैठक में नगर विकास मंत्री ने जिला कृषि अधिकारी ,मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ अरुण कुमार जादौन एवं जिला उद्यान अधिकारी पूजा से शासन द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में जानकारी ली। नगर पालिका बदायूं की अध्यक्ष दीपमाला गोयल ने नगर विकास मंत्री को अवगत कराया है कि 7 साल पहले अंडरग्राउंड वायरिंग की व्यवस्था की गई थी। मानक अनुसार कार्य न होने पर जन एवं पशु हानि आए दिन होती रहती हैं। लाइन डालने का यह प्रोजेक्ट पूरी तरह से फेल है। नाले पुलिया के नीचे तारों के बंडल हैं इससे साफ सफाई में दिक्कत होती है तेज करंट आता है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!