जनपद बदायूं

राष्ट्र के निर्माण में महिलाओं का बहूमूल्य योगदान : गीता शाक्य

Up Namaste

बदायूं। भाजपा महिला मोर्चा ब्रज क्षेत्र का एक दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन शहर के वैभव लॉन में किया गया। प्रशिक्षण वर्ग में कुल पांच सत्रों में अलग-अलग वक्ताओं ने प्रशिक्षण दिया।

राज्यसभा सांसद/ प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा गीता शाक्य ने कहा देश की आधी आबादी महिलाओं का राष्ट्र के निर्माण में बहुमूल्य योगदान है। पार्टी ने भी महिला मोर्चा के माध्यम से लाखों महिलाओं का निर्माण किया है आज देश में अधिकांश महत्वपूर्ण पदों पर महिलाएं नेतृत्व कर रही हैं। सरकार और संगठन दोनों महिलाओं को प्राथमिकता देकर उनको मान- सम्मान बढ़ाने का काम कर रहे हैं। निश्चित तौर पर देश और प्रदेश में महिलाओं को नेतृत्व करने की शैली का निर्माण भारतीय जनता पार्टी ने ही किया है। प्रदेश मंत्री भाजपा अर्चना मिश्रा ने कहा महिला कार्यकर्ताओं में राजनैतिक चेतना और नेतृत्व का गुण भारतीय जनता पार्टी के प्रशिक्षण वर्ग से आया है। महिलायें सदैव कठिन संघर्ष और व्यक्तिगत जीवन के तमाम कार्यों के बावजूद भी भारतीय जनता पार्टी को आगे बढ़ाने का काम कर रहीं है। प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा/एमएलसी विजय बहादुर पाठक ने संबोधित करते हुए कहा भारतीय जनता पार्टी में सदैव नए- नए कार्यकर्ताओं का निर्माण होता है यह एक राजनैतिक दल होने के साथ-साथ सामाजिक समरसता बनाकर समाज की सेवा करने का भी संगठन है।
इस मौके पर कार्यक्रम संयोजिका सीमा राठौर, प्रेमा पानू, शुभा कौशिक, सुभाषिनी जैसवाल, रंजना पवार, प्रवीणा राजावत, नीतू चौहान, हेमलता अग्रवाल, सीमा यादव, कंचन मिश्रा, रेनू सिंह, रजनी मिश्रा, सीमा चौहान, नीलम सिंह, सीमा सारस्वत, रंजना सोलंकी, आस्था अग्रवाल, समेत तमाम महिला पदाधिकारी मौजूद रहीं। संचालन क्षेत्रीय महामंत्री चन्द्रेश गुप्ता दुर्गेश नंदनी ने किया।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!