उझानी(बदायूं)। विकास खंड कादरचौक पर ग्राम रोजगारा सेवक वेलफेयर एशोसिएशन का चुनाव प्रदेश मीडिया प्रभारी नीरज माहेश्वरी की देखरेख में सम्पन्न हुआ। चुनाव में सर्व सम्मति से निवर्तमान अध्यक्ष वेदपाल को पुनः अध्यक्ष चुन लिया गया।
रोजगार संगठन के लिए उपाध्यक्ष पद पर प्रवेश कुमार, प्रमोद कुमार, धर्मेन्द्र यादव, सत्यवीर सिंह चुने गए जबकि सचिव के लिए पप्पू गौतम को चुना गया। महामंत्री अतुल गुप्ता चुने गए जबकि जोगराज कश्यप संगठन मंत्री बने। संगठन के लिए विवके कुमार, चक्रेश कुमार, विदेश यादव, अमर सिंह, ऋषिकांत, भगवानदास, अरमान सिंह सदस्य चुने गए हैं। चुनाव प्रभारी नीरज माहेश्वरी ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों से एकजुट रहने और जनहित में काम करने का आह्वान किया है।
बैठक में जिला संयोजक शयमवीर सिंह , राजकिशोर शाक्य, बबलू पाल, अवधेश कुमार, मोहम्मद सलीम , रामविलास शाक्य , ममता सागर , अनिता शाक्य,नमेंद्र सिंह धर्मवीर सिंह, पुष्पेंद्र सिंह, गौतम सिंह, सुरेंद्र पाल,जयसिंह विकेश शर्मा आदि लोग उपस्थित थे।