अपराधजनपद बदायूं

वजीरगंज पुलिस ने अफीम तस्कर से पकड़ी 800 ग्राम अफीम, संभल बेंचने जा रहा था तस्कर

बिसौली। वजीरगंज पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक अफीम तस्कर को पकड़ कर उसके पास से आठ सौ ग्राम अफीम बरामद की है। बरामद अफीम की अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत 16 लाख बताई जा रही है।

मंगलवार सुबह चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने गांव फतेहनगला-रहड़िया सम्पर्क मार्ग पर फतेहनगला निवासी मुरारी सिंह पुत्र रोशनलाल को आठ सौ ग्राम अफीम के साथ दबोच लिया। तस्कर ने बताया कि वह उक्त अफीम गांव के ही एक व्यक्ति से लेकर संभल सप्लाई करने जा रहा था।

यहां बता दें कि वजीरगंज पुलिस ने अपराधियों के साथ साथ मादक पदार्थों के तस्करों के खिलाफ बड़ा अभियान छेड़ रखा है। पुलिस को कई बड़े तस्करी गिरोह को पकड़ने के अलावा बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद करने में सफलता मिली है। थानाध्यक्ष धनंजय पांडे ने बताया कि पकड़े गए तस्कर से पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दि गया है। टीम में एसआई मनीष कुमार, कांस्टेबल नितिन कुमार, आकाश कुमार, अंशुल कुमार आदि प्रमुख थे।

Leave a Reply

error: Content is protected !!