जनपद बदायूं

बच्चों में संस्कार पैदा करके ही हम अपनी संस्कृति बचा सकते हैंः अंजलि

Up Namaste

बदायूं। वेद महोत्सव में प्रात काल में पतंजलि योगपीठ से आये संजय सेवावृति ने सभी को योग कराया और सभी को उससे जुड़े लाभ बताए साथ ही हरेंद्र आर्य ने सभी को प्रतिदिन योग करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के अपराह्न सत्र में करनाल हरियाणा से पधारी आर्य समाज की स्टार प्रचारक सुश्री अंजलि आर्य ने कहा कि अगर हम सबको अपनी संस्कृति बचानी है तो अपने बच्चों में संस्कार पैदा करने होंगे और उनको दयानंद सरस्वती जी के पदचिन्ह पर चलना होगा आज भारत की शिक्षा पद्धति मैकाले की चल रही है उसे स्वामी रामदेव जी ने प्रयास करके बदलने का संकल्प लिया है जो बहुत जल्द हमको दिखाई देगी गुरूकल व्यवस्था ही हमारी संतान में अच्छे विचार और आचरण पैदा कर सकती हैं आज हम सबको वेदों को पढ़ना और उनके अर्थ को समझना भी होगा तभी स्वामी दयानंद का सपना साकार हो सकेगा। उन्होंने कहा कि स्वामी दयानंद सरस्वती के सत्यार्थ प्रकाश को पढ़ियंे और जानिए धर्म क्या है आज अलग अलग मत है सबके ,धर्म एक ही होता है वो है वैदिक धर्म हम आर्य है हमें अपने ऋषि मुनियों पर गर्व जो हमको पहले से ही हमारे वेदों में लिखकर गये है उसका अध्ययन और उसका प्रचार-प्रसार जरूरी है तभी हम तर्क कर सकते हैं।

कार्यक्रम में उपदेश सिंह, गिरधारी सिंह ,आवेश पाल, मदन पाल, अनीता सिंह, वीरपाल सिंह, सुधीर मिश्रा, रेनू गुप्ता, सुमन बाला, हरिओम वर्मा, राखी, सुरेश पाल, विकास आर्य, आयुषी, श्रीपाल, मनोज चंदेल, रामरक्षपाल, पुरषोत्तम, सुरेश पाल, सुरेन्द्र सिंह, दयाराम वेद पंथी, हरेंद्र आर्य, सुरेन्द्र मौर्य आदि उपस्थित रहे।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!