जनपद बदायूं

हम प्रियंका में इंदिरा को ढूंढते रहे उधर शाह में पटेल की आत्मा आ गई

Up Namaste

बदायूं। बीती रात राजकीय मेडीकल कॉलेज में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया।अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का उदघाटन मुख्य अथिति नगर विकास राज्यमंत्री महेश चंद्र गुप्ता, विशिष्ट अथिति मुख्य विकास अधिकारी ऋषिराज ने अन्य अतिथियों के साथ किया। इस मौके पर राज्यमंत्री महेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि कॉलेज में कवि सम्मेलनों के आयोजन से छात्र छात्राओं का मनोरंजन होने के साथ ही साथ उन्हें नया सीखने को मिलता है।

अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का शुभारंभ आगरा से आये राष्ट्रीय कवि अनुज त्यागी ने सरस्वती वंदना कर किया। इसके पश्चात आगरा से आये हास्य व्यंग्य के अंतर्राष्ट्रीय कवि पवन आगरी ने अपने काव्य पाठ से सम्मेलन में उपस्थित छात्र छात्राओं को रोमांचित कर दिया।
उन्होंने पढ़ा कि केसर की घाटी में खुशहाली छा गई।
जंगली कुत्तों को गुजराती बिल्ली खा गई।।
इधर हम प्रियंका में इंदिरा को ढूंढते रहे।
उधर शाह में पटेल की आत्मा आ गई।।
बदायूं गौरव क्लब के मुख्य सचिव एवं गौरव महोत्सव के मुख्य संयोजक राष्ट्रीय कवि अमन मयंक शर्मा ने अपनी गजलों और शेर.ओ. शायरी से मेडीकल कॉलेज के छात्र छात्राओं को लगातार तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। उन्होंने कहा कि – जमाने में किसी को जब किसी से प्यार होता है। तो फिर आंखों ही आंखों में मियां इकरार होता है।यह किसने कह दिया है आपसे सौ बार होता है।हमारी डिक्शनरी में प्यार बस इक बार होता है।
दिल्ली से आये हास्य व्यंग्य के अंतर्राष्ट्रीय कवि एवं युवाओं के आइकॉन शम्भू शिखर ने अपने काव्य पाठ से कार्यक्रम में उपस्थित अथितियों सहित छात्र छात्राओं को हंसा हंसा कर लोटपोट कर दिया। उन्होंने कुछ इस तरह से अपनी कविता को व्यक्त किया – भगवान मेरा साथ आप यूं ही निभाना। किस्मत के खेल में मुझे ऐसे भी जिताना।राहुल की तरह चाहे बीत जाए जवानी लेकिन बुढ़ापे में अनूप जलोटा बनाना। अंत मे व्यंग्य के राष्ट्रीय कवि आगरा से आये अनुज त्यागी ने अपने व्यंग्य से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। मेडीकल कॉलेज के प्रधानाचार्य धर्मेंद्र कुमार ने सभी का आभार व्यक्त करके अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का समापन किया। इस अवसर पर सीएमओ विक्रम सिंह पुंडीर, उद्योगपति सचित वैश्य, भारतीय एकता परिवार के संयोजक सचिन सूर्यवंशी, युवा मंच के अध्यक्ष ध्रुवदेव गुप्ता, मेडीकल कॉलेज का समस्त स्टाफ एवं डॉक्टर, सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारी सहित मेडीकल कॉलेज के छात्र छात्राएं उपस्थित रहीं। संचालन राष्ट्रीय कवि पवन आगरी ने किया।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!