बदायूं। जिले की बिनावर थाना पुलिस ने एक व्यापारी को घायल ई रिक्शा चालक से मिले 50 हजार रुपया लौटा कर सराहनीय कार्य कर मित्र पुलिस का रूप प्रस्तुत किया है।
गत पांच फरवरी को बीएम हाइवे पर कार और ई रिक्शा में टक्कर के बाद गंभीर रूप से घायल ई रिक्शा चालक तरूण को इलाज से भेजने से पूर्व पुलिस ने उससे मिले 50 हजार रुपया अपने पास सुरक्षित रख लिए थे। बताते हैं कि उक्त रकम बिनावर के पेंट व्यापारी अमित गुप्ता की होने की जानकारी पर पुलिस ने उसे आज थाने में बुलाया और उसे पूरी रकम वापस कर ईमानदारी की मिसाल पेश की। जब बिनावर के नागरिकों को इस बात का पता चला तो उन्होंने पुलिस की सराहना करते हुए कहा कि पुलिस में आज भी अच्छे और भले लोग मौजूद हैं। इस अवसर पर थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक कंबोज, दरोगा शेरपाल सिंह, चालक साहब सिंह और हेड कांस्टेबल मनोज कुमार मौजूद रहे।