उत्तर प्रदेश

पत्नी चाहती थी सस्ती लिपिस्टिक, पति ले आया मंहगी, विवाद बढ़ा तब पत्नी पहुंच गई मायके

आगरा। यू तो पति और पत्नी के बीच तमाम बातें विवाद की जड़ बनी रहती है मगर आगरा के एक दंपति को सस्ती और मंहगी लिपिस्टिक के चक्कर में अलग होना पड़ गया। पत्नी महज 10 रुपया तक की लिपिस्टिक चाहती थी जबकि उसका पति 30 की लिपिस्टिक ले आया। सस्ती और मंहगे के चक्कर में दंपति में विवाद हो गया और फिर पत्नी मायके पहुंच गई। दोनों का विवाद पहले थाना फिर परामर्श केन्द्र पहुंच गया जिसके बाद सभी हैरान रह गए और अब दोनों को एक करने के लिए जुटे हुए हैं।

आगरा के एत्मादपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती की शादी लगभग दो वर्ष पूर्व मथुरा निवासी एक युवक के साथ हुई थी। पत्नी कम खर्च में अपने घर का संचालन करने और बचत करने में विश्वास रखती थी। इस युवती का पति एक निजी फर्म में काम करता था। एक दिन पत्नी ने अपने पति से दस रुपया तक की लिपिस्टिक मंगाई। पति ने यह सोच कर कि कुछ अच्छी किस्म की लिपिस्टिक ले ली जाए जिस पर उसने 30 रुपया तक की लिपिस्टिक लेकर खुशी से अपने घर पहुंचा मगर उसे क्या पता था उसकी यह सोच उसके परिवार को अलगावाद की राह पर ले जाने को काफी थी।

परामर्श केन्द्र पर पहुंचे तब पता चला कि युवती ने लिपिस्टिक पर तीस रुपया खर्च करने पर घर में बबाल मचा दिया और दंपति में विवाद इतना बढ़ा कि पत्नी अपना घर छोड़ कर मायके जा पहुंची। बताते हैं कि पति ने उसे मनाने के प्रयास किए मगर वह सफल न हो सका। मामला जब थाने पहुंचा तब विवाद की वजह सुन पुलिस भी हैरान रह गई। दंपति को परामर्श केन्द्र भेजा गया जहां काउंसिलिंग करने वाले भी हैरत में थे। परामर्श केन्द्र पर दोनों के बीच सुलह के लिए समझाया जा रहा है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!