उझानी

अम्बेडकर पार्क में चारदीवारी लगाने का विरोध करने पर महिला को पीटा

Up Namaste

उझानी, (बदायूं)। कोतवाली क्षेत्र के गांव अल्लापुरभोगी में आज सुबह अम्बेडकर पार्क में चार दीवारी लगाने का विरोध एक महिला को भारी पड़ गया। महिला पार्क मंे ग्रिल लगवाना चाहाती थी इससे खफा नामजद आरोपियों ने उसकी पति समेत पिटाई लगा दी जिससे वह चुटैल हो गई। महिला का आरोप है कि नामजद आरोपियों ने उसके साथ अभद्रता भी की। कोतवाली पहुंची महिला की तहरीर पर पुलिस ने एनसीआर दर्ज कर नामजद चाचा भतीजे को बंदी बना लिया है।
गांव अल्लापुरभोगी निवासी महिला मनीषा पत्नी अतर सिंह ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि उसके घर के सामने गांव के ही सफाई कर्मी सत्यपाल आदि ने जबरन दो साल पहले अम्बेडकर की मूर्ति लगवा दी थी। महिला ने तहरीर में लिखा है कि सत्यपाल आदि अम्बेडकर पार्क में चारों ओर दीवार बनाने का प्रयास कर रहे थे। महिला ने बताया कि आज सुबह जब उसने आरोपियों से कहा कि दीवार लग जाने से उसके घर का हवा पानी बंद हो जाएगा जिससे उसे और उसके परिजनों को काफी परेशानी होगी। महिला ने कहा कि उसने सत्यपाल आदि से कहा कि पार्क में चार दीवारी के बजाय ग्रिल लगवा लें ताकि उसके घर में रोशनी आदि रह सके। महिला का आरोप है कि इसी बात से खफा सफाई कर्मी सत्यपाल और उसके भाई सत्यवीर, शिशुपाल और बेटा प्रभात ने उस पर हमला बोल दिया और मारपीट शुरू कर दी साथ ही उसे बचाने आया उसके पति अतर सिंह को भी पीटा। महिला का आरोप है कि आरोपियों ने उसके कपड़े तक फाड़ डाले और उसके साथ अभद्रता की। विवाद के बाद पीड़िता ने कोतवाली पहुंच कर पुलिस को तहरीर दी तब पुलिस ने उसकी एननसीआर दर्ज कर नामजद प्रभात और उसके चाचा सत्यवीर को हिरासत में ले लिया। इस मामले में जानकारी करने पर इंस्पेक्टर विशाल प्रताप सिंह ने बताया कि अम्बेडकर पार्क के सौन्दर्यकरण को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। उन्होंने बताया कि महिला की तहरीर पर प्रभात और सत्यवीर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!