उझानी

मां शीतला का पूजन अर्चन कर, यज्ञ में आहूतियां देकर मांगी नागरिकों की निरोगी काया, शुक्रवार को निकलेगी शोभायात्रा

Up Namaste

उझानी,(बदायूं)। चैत्र माह में मनाएं जाने वाले माता शीतला देवी के पावन पर्व पर दो दिवसीय महोत्सव आज श्रद्धा और आस्था के साथ प्रारंभ हुआ। इस अवसर पर जुटे भक्तों ने मां का पूजन अर्चन किया और वैदिक मंत्रोंच्चार के बीच यज्ञ में आहूतियां देकर लोगों की निरोगी काया और लोक कल्याण की प्रार्थनाएं की।

शीलाष्टमी महोत्सव के पहले दिन बहादुरगंज इलाके स्थित मां शीतला देवी के मंदिर पर भारी संख्या में जुटे मां के भक्तों ने सबसे पहले माता शीतला का अभिषेक किया और इसके उपरांत भव्य श्रंगार भी किया। अभिषेक व श्रंगार के बाद भक्तों ने मां शीतला देवी की पूजा अर्चना कर आरती उतारी। पूजा अर्चन के बाद मंदिर परिसर में आयोजित यज्ञ में पं. शिवस्नेही मिश्र के वैदिक मंत्रोंच्चार के बीच भक्तों ने यज्ञ में आहूतियांे के साथ पूर्ण आहूति भी दी और मां शीलता से प्रत्येक नागरिक की निरोगी काया तथा लोक कल्याण की प्रार्थनाएं की। इस अवसर पर शिव स्नेही मिश्र ने भक्तों को मां शीतला सप्तमी और अष्टमी का महत्व समझाया और कहा कि मां शीतला देवी की कृपा से नागरिक गंभीर बीमारियों से मुक्त हो जाता है। उन्होंने बताया कि महोत्सव के दूसरे दिन शुक्रवार को मां शीतला देवी की भव्य शोभायात्रा गाजे बाजे के साथ नगर में निकाली जाएगी। इस अवसर पर भक्तों ने संकीर्तन करते हुए यज्ञ भगवान की परिक्रमा भी की। इस अवसर पर शिव गोपाल मिश्रा, शिवम शर्मा, संजय चतुर्वेदी, राकेश वर्मा, संतोष वाष्र्णेय, श्याम यादव, राधा कृष्ण यादव, प्रमोद माहेश्वरी, निखिल मिश्रा, कामेश गुप्ता, अनुभव यादव, मुनीश चैहान, योगेन्द्र शर्मा, ऊषा सक्सेना, नवरात्रि मिश्रा, प्रगति मिश्रा, शालिनी मिश्रा, मीना गुप्ता, शारदा शर्मा, रेशू गुप्ता, माधवी शर्मा, नीरू, गन्ना देवी, सरोज, निर्मला, गुड्डो, नेमवती, कृष्णाबाला आदि भक्त मौजूद रहे।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!