बिल्सी

यज्ञ से बीमारियों का होता है विनाशः आचार्य संजीव रूप

Up Namaste

बिल्सी। आज रविवार को नगर के मोहल्ला संख्या दो में स्थित अतुल वार्ष्णेय के आवास पर अंतरराष्ट्रीय वैदिक विद्वान आचार्य संजीव रूप के द्वारा जिले में चल रहे कोरोना मुक्ति यज्ञ के 21वें दिन कोरोना मुक्ति यज्ञ किया गया। आचार्य ने कहा यज्ञ एक अद्भुत विज्ञान व अचूक चिकित्सा है। कोरोना की इस महामारी में यज्ञ चिकित्सा से बेहतर और कोई साधन नहीं हो सकता। सभी को इस चिकित्सा पद्धति को अपनाना चाहिए। इससे पूर्व आर्य समाज मंदिर गुधनी में भी कोरोना मुक्ति यज्ञ किया गया। यहां प्रज्ञा आर्य, मास्टर साहब सिंह, सत्यम आर्य ने यज्ञ संपन्न कराया।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!