जनपद बदायूं

अपने ही घर में फंदे पर लटका युवक, मौत, सुसाइड नोट में मौत के लिए सौतेली मां को बताया जिम्मेदार

Up Namaste

बदायूं। जनपद के कस्बा फैजगंज बेहटा में एक युवक ने अपने घर में फांसी के फंदे पर लटक कर जान दे दी। पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसका शव फंदे से उतार कर पीएम को भेज दिया है। इस दौरान पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला है जिसमें मृतक ने अपनी मौत के लिए सौतेली मां को जिम्मेदार बताया है।

बताया जाता है कि फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के अंतर्गत फैजगंज बेहटा के वार्ड नंबर पांच निवासी रवि कुमार पुत्र धर्मपाल ने बृहस्पतिवार रात किसी समय अपने घर में अंगोछे के फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। पड़ोसियों के मुताबिक रवि दो भाई थे। उसका भाई बाहर रहकर काम करता है। उसके पिता धर्मपाल दूसरी शादी कर चुके हैं। वह मुरादाबाद में अपना मकान बनवाकर रहते हैं। यहां रवि अकेला रहता था। अभी उसकी शादी नहीं हुई थी। शुक्रवार सुबह जब वह अपने घर से बाहर नहीं आया तो पड़ोसियों को कुछ शक हुआ। लोगों ने उसके घर में जाकर देखा। जहां वह मकान के लिंटर के जाल में अंगोछे के बने फंदे से लटका हुआ था।
पड़ोसियों की सूचना पर इंस्पेक्टर मनोज कुमार सिंह पहुंच गए। उन्होंने लोगों की मदद से युवक का शव फंदे से उतरवाया। उसकी जेब से एक सुसाइड नोट मिला है। उसने अपनी सौतेली मां और पड़ोसियों को मौत का जिम्मेदार बताया है। वहीं पड़ोसियों का कहना है कि युवक शराब पीने का आदी था। उसका आए दिन किसी न किसी से विवाद होता था। पुलिस ने उसके परिवार वालों को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज पड़ताल शुरू कर दी है।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!