जनपद बदायूं

खेत में लगी करंट वाली कटीली बाड़ की चपेट में आए युवक की मौत, परिजनों में मची चीत्कार

Up Namaste

बदायूं। जिले के उघैती थाना क्षेत्र के दम्मीनगर गांव के एक खेत में लगे करंट वाली कटीली बाड की चपेट में आकर एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। युवक बीती रात घर से अपने खेत पर गया था। जब वह वापस न लौटा तब परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की तब मंगलवार की सुबह उसका शव एक खेत में लगी कटीली बाड़़ के पास मिलने से परिजनों में चीत्कार मच गई। पुलिस ने शव का पीएम करा कर परिजनों को साैंप दिया है।

गांव दम्मीनगर निवासी राजीव (28 वर्ष) पुत्र रामदत्त सोमवार को अपने खेत पर मक्का की रोपाई के कार्य से गया था, लेकिन देर रात तक घर वापस नहीं लौटा तब परिजनों ने उसकी तलाश की लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। बताते हैं कि मंगलवार सुबह जब परिवार के लोग उसे खोजते हुए खेत पर पहुंचे तो राजीव का शव खेत की घेराबंदी में लगे कंटीले तारों के पास पड़ा मिला। आशंका जताई जा रही है कि किसी कारणवश कंटीले तारों में बिजली का करंट प्रवाहित हो गया था, जिसकी चपेट में आने से उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही उघैती थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ग्रामीणों ने बताया कि राजीव खेती-किसानी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। उसकी शादी करीब पांच वर्ष पूर्व हुई थी और उसका एक छोटा बेटा भी है। राजीव परिवार का मुख्य सहारा था। उसकी असमय मौत से पत्नी, पुत्र और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!