उत्तर प्रदेशजनपद बदायूंराजनीति

सपा में चाचा-भतीजे के बाद अब सपा प्रत्याशी के रूप में होगी चचेरे भाई की एंट्री, दूसरी बार बदला जाएगा प्रत्याशी

Up Namaste

बदायूं। बदायूं लोकसभा सीट से एक बार फिर समाजवादी पार्टी में प्रत्याशी बदले जाने की चर्चा तेज हो गई है। सपा ने बदायूं की सीट पर सबसे पहले सांसद रहे धर्मेन्द्र यादव को अपना प्रत्याशी घोषित किया था लेकिन अचानक उन्हें आजमगढ़ भेज दिया और पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल यादव को अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है। बुधवार को राजैनतिक चर्चा शुरू हो गई कि बदायूं सीट से शिवपाल के बेटे आदित्य यादव प्रत्याशी बन सकते हैं हालांकि अभी सपा ने इसकी आधिकारिक तौर पर घोषणा नही की है। भतीजे धर्मेन्द्र यादव की जगह चाचा शिवपाल यादव के बाद आदित्य यादव की चर्चा से सपा कार्यकर्ताओं चुनावी उत्साह ठंडा पड़ता नजर आने लगा है।

बदायूं संसदीय क्षेत्र से घोषित सपा प्रत्याशी शिवपाल सिंह यादव के स्थान पर आदित्य यादव को प्रत्याशी बनाएं जाने की सुर्खिया टीवी पर बनी तब बदायूं में भी चर्चा शुरू हो गई कि आखिरकार सपा हाईकमान ऐसा क्यों कर रहा है। सपा ने सबसे पहले बदायूं से दो बार के सांसद धर्मेन्द्र यादव के स्थान पर राजनैतिक कारणों वश वरिष्ठ नेता शिवपाल यादव को प्रत्याशी घोषित किया था। प्रत्याशी घोषित होने के कई दिन बाद श्री यादव अपने बेटे आदित्य यादव के साथ बदायूं पहुुंचे और सपा कार्यकर्ताओं समेत जन समुदाय से भी मुलाकात की। बताते हैं कि शिवपाल यादव तीन दिन बदायूं में रूकने के बाद वापस लौट गए। बताते हैं कि श्री यादव के वापस लौटने पर सपा कार्यकर्ताओं का उत्साह भी कम हो गया।

बताते हैं कि अब राजनैतिक तौर पर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है कि सपा एक बार फिर से बदायूं सीट पर अपना प्रत्याशी बदल सकता है। चर्चाओं में कहा जा रहा है कि सपा अब शिवपाल सिंह यादव के बेटे आदित्य यादव को चुनावी मैदान में उतार सकती है। लगातार प्रत्याशी बदले जाने के कारण सपा कार्यकर्ता यह नही समझ पा रहा है कि चुनाव तो घोषित हो गए है मगर वह चुनावी प्रचार को क्षेत्र में किस प्रत्याशी के पक्ष में जनता के बीच जाए। प्रत्याशी बदले जाने की चर्चा से कार्यकर्ताओं का जोश भी ठंडा पड़ता जा रहा है जिसका सीधा लाभ भाजपा को मिलने की उम्मीद है।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!