जनपद बदायूं

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केशव प्रसाद मौर्य 28 दिसम्बर को बदायूं में करेंगे जनसभा को सम्बोधित

बदायूं। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने बताया कि भाजपा की जन विश्वास यात्रा के तहत 28 दिसम्बर को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा एवं उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य इस्लामियां इण्टर कॉलेज में सुबह 10 बजे विशाल जनसभा को सम्बोधित करेंगे।

जन विश्वास यात्रा 27 दिसम्बर को कछला से जिले में प्रवेश करेगी। उन्होंने बताया कि यात्रा निर्धारित मार्ग कछला, उझानी, संजरपुर, सिरासौल, बिल्सी, पिण्डोल, उघैती, इस्लामनगर, रानेट चौराहा, बिसौली, सैदपुर, वजीरगंज होते हुए ही बदायूँ शहर में आयेगी और निर्धारित स्थान पर ही स्वागत कार्यक्रम होंगे।

उन्होंने ने बताया कि 28 दिसम्बर को विशाल जनसभा में सुबह 10 बजे यात्रा शामिल होगी उसके बाद अपने तय मार्ग से इस्लामगंज, सखानू, अलापुर, म्याऊं, डहरपुर, दातागंज, समरेर होकर गुजरेगी और निर्धारित स्थान पर स्वागत भी होंगे।

Leave a Reply

error: Content is protected !!