उझानी

भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष व सांसद ने पिछड़ा मोर्चा के कार्यकारिणी सदस्य से की चुनाव पर चर्चा

Up Namaste

उझानी,(बदायूं)। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद सुरेन्द्र सिंह नागर ने चुनावी दौर के बाद नगर निवासी अपने करीबी रिश्तेदार भाजपा पिछड़ा मोर्चा की जिला कार्यकारिणी सदस्य डा. त्रिवेन्द्र सिंह के आवास पर पहुुंच कर उनसे भेंट की और चुुनाव पर चर्चा की।

सांसद नागर बीते दिन उझानी पहुंचे जहां उन्होंने शेखूपुर विधानसभा मंे गुर्जर समाज के लोगों से बातचीत की और भाजपा को समर्थन देकर मजबूत बनाने का आह्वान किया। चुनावी दौरे के बाद वह अपने करीबी रिश्तेदार उझानी निवासी भाजपा पिछड़ा मोर्चा जिला कार्यकारिणी सदस्य डा. त्रिवेन्द्र सिंह के घर पहुंचे। डा. त्रिवेन्द्र सिंह ने सांसद सुरेन्द्र नागर को शाल उड़ा कर उनका स्वागत किया और फिर सांसद नागर ने चुनावी चर्चा करते हुुए बदायूं जनपद में भाजपा की स्थिति पर जानकारी ली और श्री सिंह को निर्देश दिए कि वह भाजपा को मजबूत बनाने के लिए जीजान से जुट जाएं। इससे पूर्व सांसद नागर ने शेखूपुर विस के रेवा में गुर्जर समाज के लोगों से भाजपा को मजबूत बनाने का आह्वान किया। सांसद नागर देर रात वापस बुलंदशहर लौट गए।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!