बिल्सी

स्वस्थ समाज व राष्ट्र निर्माण हेतु मतदान जरूर करेंः संजीव रूप

Up Namaste

बिल्सी,(बदायूं)। यज्ञ तीर्थ ग्राम गुधनी स्थित आर्य समाज मंदिर पर आज रविवार को साप्ताहिक सत्संग का आयोजित किया गया। सत्संग में सबसे पहले लोगों ने आयोजित यज्ञ में सामूहिक रुप से आहुतियां दी और सर्व समाज के कल्याण की कामना यज्ञ भगवान से की।

यज्ञ के उपरांत साप्ताहिक सत्संग में वैदिक विद्वान आचार्य संजीव रूप ने कहा कि सोमवार को मतदान दिवस है और मतदान हम सबका अधिकार है। उन्होंने मौजूद नागरिकों से आह्वान किया कि हम अपने वोट का प्रयोग करके अपने स्वस्थ समाज व राष्ट्र का निर्माण कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि हमें अपना वोट जाति मजहब के आधार पर नहीं देना चाहिए क्योंकि सभी का वोट अनमोल है। श्री रूप ने कहा कि हम अपने वोट का उपयोग देश का चरित्रवान नेतृत्व करने में करें। अलीगढ़ से पधारे स्वामी बांसुरी वाले बाबा ने कहा यज्ञ हवन साक्षात देवताओं का दर्शन कराता है। यज्ञ को करने वाला स्वर्ग को जाता है। ऐसा कौन सा सुख है जो यज्ञ करने वाले को ना मिलता हो। प्रज्ञा आर्य ने संस्कारशाला के बच्चों के साथ वेद मंत्र गाए तथा भजन सुनाए। इस मौके पर राकेश आर्य, सूरजवती देवी, रेखा रानी, गुड्डो रानी, विचित्रपाल सिंह, सामर्थ आर्य, मोना रानी, प्रश्रय आर्य, अंजलि आदि मौजूद रहे।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!