लखनऊ। ब्रह्मण क्रांति मोर्चा के अध्यक्ष डा. शैलेश पाठक ने आज लखनऊ जिले के मुख्य पदाधिकारियों के साथ चुनावी बिगुल फूंका। इस दौरान डा. पाठक ने कानून मंत्री ब्रजेश पाठक के लिए जगह जगह नुक्कड़ सभाएं करके भारी बहुमत से जिताने की अपील की।
उन्होंने कहा की ब्रजेश पाठक ऐसे जननेता हैं जो कोरोनकाल के दौरान सबसे ज्यादा सक्रिय दिखे।उन्होंने कहा की ये सीधे जनता से जुड़े नेता हैं ऐसे व्यक्ति को इतने बड़े बहुमत से जिताओ की उत्तर प्रदेश का रिकॉर्ड बन जाए।इस दौरान उनके साथ लखनऊ के ब्राह्मण क्रांति मोर्चा के जिलाध्यक्ष केशव मिश्रा के अलावा प्रभात उपाध्याय, रवि मेहरा, अनुज पालीवाल आदि रहे।