उझानी

बच्चों ने फूलों एवं गुलाल से होली खेल मनाया होली उत्सव, हुए पुष्प से सम्मानित

Up Namaste

उझानी,(बदायूं)। शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में चल रहे प्रखर बाल संस्कारशाला के कैंप कार्यालय पर बच्चों ने होली उत्सव मनाया। फूलों से होली खेली और एक दूसरे के अबीर-गुलाल लगाया। होली गीतों पर जमकर नृत्य भी किया।

गायत्री परिवार के संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि त्यौहार अपार खुशियों का संसार हैं। व्यक्ति खुशी और संतुष्टि के लिए जीवन भर संघर्ष करता है। उन्होंने कहा कि पर्वों, उत्सवों और त्यौहारा की खुशबू चारों ओर फैलती है और एकता, अनुशासन और भाईचारे का संदेश देती है। हंसी खुशी की जिंदगी से सुगंधी बिखेरें, दूसरों के दुःखों, कष्टों और तकलफों को दूर करें। मृत्युंजय शर्मा ने कहा कि होली उमंग और उत्साह का पावन पर्व है। मातृशक्ति रीना शर्मा ने सभी के तिलक लगाया और पुष्प वर्षा की। बच्चों ने होली आई रे, मेरे कान्हा ने खेली होली गीतों को प्रस्तुत कर लोगों में उत्साह भर दिया। गुलाल भी लगाया। इस मौके पर सौम्या शर्मा, हेमंत, दीप्ति, आयुषी, रौनक, अंश, भूमि, खुशबू आदि मौजूद रहे।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!