उझानी

भारत के महानायक थे नेताजी सुभाष चंद्र बोसः संजीव

Up Namaste

उझानी,(बदायूं)। अखिल विश्व गायत्री परिवार के मार्गदर्शन में चल रहे प्रखर बाल संस्कारशाला के कैंप कार्यालय पर बच्चों ने नेता जी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पराक्रम दिवस के रूप में मनाई। इस अवसर पर प्रतिभाशाली बच्चों को सम्मानित किया गया।

गायत्री परिवार के संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि क्रांतिकारी नेता जी सुभाष चंद्र बोस भारत के सच्चे सपूत थे। ब्रिटिश शासन को जड़ से उखाड़ फेकने के लिए आजाद हिन्द फौज का गठन किया। प्रखर व्यक्तित्व, राष्ट्र के प्रति समर्पण, कुशल नेतृत्व और क्रांतिकारी विचारों से भारत के महानायक बनें। युवा चुनौतियों को स्वीकारने और लक्ष्य पाने के लिए हमेशा तत्पर रहें। जयहिन्द के जयघोष से भारत को एकता के सूत्र में बांधा। निर्मल गंगा जन अभियान के जिला संयोजक सुखपाल शर्मा ने कहा कि युवा गुमराह और पथभ्रष्ट न हों। क्रांतिकारी और परिवर्तनकारी दौर में स्वयं को दृढ़संकल्पी बनाएं। इस दौरान प्रतिभाशाली रौनक चैहान, आयुषी सिंह, कनक चैहान, कशिश शर्मा, नेहा, भूमि, खुशबू, सुरजीत, अंशुमन आदि बच्चों को सम्मानित किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। इस मौके पर सौम्या, आरती, रीना शर्मा, दीप्ति, कशिश, नेहा, कल्पना, दीप्ति, डौली आदि मौजूद रहे।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!