अपराधउझानीजनपद बदायूं

उझानी पालिका परिसर से चोरी के उद्देश्य से काटा चंदन का पेड़, पुलिस बोली- नुकसान पहुंचाने की साजिश

Up Namaste

 स्वास्थ्य एवं खाद्य निरीक्षक के अचानक पहुंचने पर भागे पेड़ काटने वाले लोग

उझानी(बदायूं)। नगर पालिका परिषद के परिसर से गुरूवार की रात अज्ञात चोरों ने कीमती चंदन का पेड़ काट डाला। गनीमत रही कि चोर पेड़ की कीमती लकड़ी ले जाते इससे पहले बाहर से लौटे पालिका के स्वास्थ्य एवं खाद्य निरीक्षक को देख कर चोर परिसर की दीवार फांद कर भाग निकले। पालिका परिसर से पेड़ कटने की जानकारी होने पर पालिका अधिकारियों ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि पेड़ चोरी के लिए नही बल्कि नुकसान पहुंचाने को काटा गया है। पेड़ कटने के दौरान रात में परिसर में डयूटी करने वाले कर्मियों समेत चौकीदार की भूमिका पर सवाल उठने लगे हैं।

नगर पालिका परिसर में प्रतिबंधित एवं कीमती चंदन के दो पेड़ खड़े हुए हैं। गुरूवार की रात अज्ञात लोगों ने कीमती चंदन के बड़े पेड़ को चोरी करने के उद्देश्य से काट डाला। इतना बड़ा पेड़ कट गया और पालिका प्रशासन के चौकीदार एवं रात को नलकूप पर रहने वाले कर्मियों को भनक तक न लग सकी। बताते हैं कि रात लगभग पौने दो बजे पालिका के स्वास्थ्य एवं खाद्य निरीक्षक हरीश त्यागी कार से लखनऊ से वापस लौटे। बताते हैं कि श्री त्यागी की कार जैसे ही पालिका परिसर के अंदर आई तभी पेड़ काट रहे लोगों में खलबली मच गई और वह पेड़ काटने के औजार एवं काटे गए पेड़ को मौके पर छोड़ कर पालिका की दीवार फांद कर भागने में कामयाब हो गए।

बताते हैं कि श्री त्यागी ने कटे पेड़ को देख कर ईओ अब्दुल शबूर समेत अन्य पालिका कर्मियों को जगा लिया और पेड़ काटने की वारदात को बताया। पालिका कर्मियों ने पुलिस को सूचना दी जिस पर पुलिस भी पहुंच गई और जानकारी हासिल करने के बाद वापस लौट गई। अज्ञात लोगों द्वारा पेड़ काटने के औजार को पालिका कर्मियों ने अपने कब्जें में ले लिया है। बताते हैं कि अज्ञात लोगों के भाग जाने के बाद जब पालिका कर्मियों ने सीसीटीवी कैमरें खंगाले तब चार लोग पेड़ काटते नजर आ रहे हैं और पेड़ काट कर जमीन पर गिरा देते हैं। इस मामले में जानकारी करने पर ईओ अब्दुल शबूर ने बताया कि उन्होंने पुलिस को पेड़ काटने वालो के खिलाफ तहरीर दे दी है ऐसे लोगों को पकड़ने का काम पुलिस का होता है। पुलिस से जानकारी करने पर इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि पेड़ चोरी के लिए नही बल्कि नुकसान पहुंचाने के लिए काटा गया है। पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है।

पालिका के चौकीदार समेत नलकूप पर तैनात कर्मियों की भूमिका पर भी संदेह
उझानी। नगर पालिका परिषद परिसर में कीमती और बड़ा चंदन का पेड़ कटने की वारदात हो गई और पालिका के चौकीदार समेत नलकूप पर रहने वाले कर्मियों को इसकी भनक तक न लग सकी। नलकूप के समीप पेड़ लगा हुआ है इसके पीछे ईओ का आवास है साथ ही आसपास अन्य कर्मियों के आवास है ऐसी स्थिति में पेड़ का कटना पालिका कर्मियों की भूमिका पर संदेह पैदा करता है। जागरूक नागरिकों का कहना हैं कि पालिका परिसर में चौकीदार होने के बाद भी कीमती चंदन का पेड़ कट जाना चौकीदार के कर्तव्यनिष्ठ होने पर सवाल पैदा करता हैे।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!