उत्तर प्रदेशजनपद बदायूं

सपा नेता शिवपाल यादव की मंच से सीधी धमकीः वोट दो नही तो होगा हिसाब, सपा नेतृत्व ने क्या ही करने भेजा है शिवपाल को?

Up Namaste

बदायूं। बदायूं लोकसभा क्षेत्र में एक जनसभा के दौरान समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी और वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव ने मंच से मतदाताओं को सीधी धमकी दे डाली है। पार्टी प्रत्याशी यादव ने दो टूक शब्दों में कह दिया कि वोट दो, अगर वोट नही दिया तो हिसाब किया जाएगा। शिवपाल यादव की इस धमकी को भाजपा चुनावी मुद्दा बना सकती है वही दूसरी ओर इसका असर सीधे तौर पर मतदाताओं पर पड़ेगा जिसका खामियाजा सपा को भुगतना पड़ सकता है।

सपा प्रत्याशी और वरिष्ठ सपा नेता शिवपाल यादव गुरूवार को बदायूं लोकसभा क्षेत्र में हो रही जनसभा और कार्यकर्ता सम्मेलन को सम्बोधित कर रहे थे। अपने सम्बोधन में श्री यादव ने अचानक ही अपना रूख बदल दिया और बोले कि वोट दो और सबसे वोट लो हम सबसे वोट मांगेंगे और वोट मिला तो सही और अगर न मिला तो फिर हिसाब किताब होगा। इस दौरान कई कार्यकर्ता बोलते नजर आ रहे हैं कि वोट मिलेगा और क्यों नही मिलेगा। श्री यादव अचानक धमकी पर उतर आएंगे यह न तो बदायूं की जनता ने सोचा होगा और न ही सपा के निष्ठावान कार्यकर्ताओं ने। शिवपाल यादव की इस सीधी धमकी का असर आम मतदाताओं तक जरूर पहुंचेगा और इसका खमियाजा भी सपा को भुगतना पड़ सकता है।

शिवपाल यादव के धमकी भरे सम्बोधन की सपा कार्यकर्ताओं को भी उम्मीद न रही होगी। बदायूं लोकसभा क्षेत्र को सपा अपना पैतृक क्षेत्र मानती आई है। बदायूं की जनता ने तमाम विरोधों के बाबजूद सपा के सलीम शेरवानी कोई कई बार जिताया वही अखिलेश के भाई धर्मेन्द्र यादव को दो बार सांसद बना कर संसद में भेजा। सपा के दोनों सांसदों ने पर्दे के पीछे क्या किया यह तो नही कहा जा सकता है लेकिन दोनों सांसदों ने बदायूं की जनता का सम्मान हर समय किया। इस लोकसभा चुनाव में सपा ने पहले धर्मेन्द्र और फिर शिवपाल यादव को प्रत्याशी बनाया और अब आदित्य यादव के प्रत्याशी बनाएं जाने की चर्चा भी जोरों पर है लेकिन इस बीच शिवपाल यादव का धमकी भरा सम्बोधन सपा को धरातल पर ले जाने का काम कर सकता है।

बदायूं की जनता भी शिवपाल की इस धमकी को गंभीरता से ले रही है। नाम न बताने की शर्त पर कई लोगों ने कहा कि धमकी देना सपा की परम्परागत आदत रही है। लोकसभा चुनाव से पूर्व इस तरह की धमकी ने बदायूं की जनता को सोचने पर मजबूर कर दिया है कि अभी से यह हाल है अगर किसी तरह से चुनाव जीत गए तब क्या स्थिति होगी? सपा प्रत्याशी शिवपाल यादव के धमकी भरे सम्बोधन को भाजपा अपना चुनावी मुद्दा बना सकती है।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!