जनपद बदायूं

दस मार्च के बाद फिर दौड़ेगा विकास का पहियाः सीएम

Up Namaste

बदायूं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बदायूं और दातागंज विधानसभा में भाजपा प्रत्याशियों की समर्थन में जनसभा की। जनसभा के माध्यम से उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश भरा साथ ही सपा.बसपा पर जमकर निशाना साधा। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व की सरकारों में गरीबों का राशन बसपा का हाथी और सपा के गुंडे खा जाते थे। कहा कि भाजपा सरकार बनते ही फिर से विकास कार्य शुरू होंगे। तथा माफियाओं द्वारा किये गये अवैध कब्जों पर बुलडोजर चलेगा।

मुख्यमंत्री ने संबोधन की शुरुआत करते हुए कहा कि पांच साल पहले बदायूं आया था तब कहा था कि महेश गुप्ता की मूंछ को इतना टाइट करा देंगे कि भूमाफिया दिखाई नहीं देंगें। जीत करने के बाद वह किया भी। मुख्यमंत्री बोले पहले भूमाफिया जमीन पर कब्जा करते थे। बेटियों के साथ छेडख़ानी करते थे। अब गुंडे दूसरे लोक को चले गए। कहा कि यहां के लोगों पर गंगा मैया की सबसे अधिक कृपा हुई है। गंगा एक्सप्रेस वे का सबसे बड़ा क्षेत्र बदायूं से होकर गुजर रहा है। यह सब डबल इंजन की सरकार की वजह से संभव हो सका। सीएम योगी ने कहा कि कोरोना काल खंड में सपा और बसपा के मुखिया घरों में दुबके रहे थे। सिर्फ भाजपा के लोग ही दिखाई दे रहे थे। बोले हमारे एक हाथ में विकास की छड़ी हैए दूसरे हाथ में माफिया के अवैध कब्जे पर चलाने के लिए बुलडोजर है। जो लोग भाजपा का टीका बता रहे थे इसी टीके ने प्रदेश की जनता की जान बचाई है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में कोरोना कंट्रोल हो चुका है। टीका का दुष्प्रचार करने वालो को वोट मांगने का अधिकार नहीं है। कोरोना की तीसरी लहर भी पता नहीं चला कब आयी कब चली गयी। लोगों को 75 प्रतिशत वैक्सीन लग चुकी है जबकि पहली डोज 100 प्रतिशत लोगों को लग चुकी है। डबल इंजन की सरकार में डबल राशन मिल रहा है। सपा, बसपा सरकार में राशन ही नहीं मिलता था। हाथी का पेट इतना बड़ा है सारा राशन खुद खा जाता था। श्री योगी ने कहा कि भाजपा एक करोड़ युवकों को स्मार्ट फोन दे रही है। सपा इसका विरोध कर रही। बोले सरकार बनने के बाद दो करोड़ को स्मार्ट फोन देंगे। गन्ना किसानों को पांच साल में बसपा में 425 करोड़ का भुगतान हुआ और सपा में छह सौ करोड़ वहीं भाजपा सरकार में 1 लाख 60 करोड़ भुगतान हुआ है। अकेले बदायूं में आठ करोड़ का भुगतान हुआ। जनता से सीधे संवाद करते हुए बोले सपा के मुखिया कहते थे कि हमने प्रदेश में विकास कराया। लेकिन कब्रिस्तानों का। वोट भी उन्हें वहीं से मिलेगा।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!