बिल्सी

सृष्टि का प्रथम आविष्कार है यज्ञ संजीव रूप

Up Namaste

बिल्सी। आर्य समाज गुधनी के संचालक एवं अंतरराष्ट्रीय वैदिक विद्वान आचार्य संजीव रूप ने आज 22वें दिन गांव गुधनी के अलावा बिल्सी के अमरजीत माहेश्वरी, बदायूँ जवाहरपुरी के मनोज जौहरी एवं तीन स्थानों पर वजीरगंज में कोरोना मुक्ति यज्ञ संपन्न कराया। आचार्य ने सभी को यज्ञ का महत्व समझाते हुए कहा कि हम अपनी वैदिक सनातन परंपराओं को अपनाकर निरोगी काया प्राप्त कर सकते हैं। पहला काम रोज सुबह उठकर के प्राणायाम करना और सूर्य नमस्कार अर्थात सूर्य के सम्मुख बैठना, तीसरा कार्य गर्म पानी तथा भाप का सेवक, चौथा कार्य स्वच्छता साफ सफाई रखना, पांचवा मास्क लगाना, छठा नमस्ते करना हाथ न मिलानाए सातवां हवन यज्ञ घर में करना तथा आठवां हल्दी वाला दूध पीना। यह आठ उपाय करके हम सदा स्वस्थ रह सकते हैं। यज्ञ में आज बदायूँ में मनोज जौहरी, भारती जौहरी, संजीव जौहरी, सुयश जौहरी, वजीरगंज में बृजेंद्र वार्ष्णेय, आदर्श इलेक्ट्रोनिक्स, राधा कृष्ण मंदिर के श्रद्धालु, सतीश वार्ष्णेय ने यज्ञ में हिस्सा लिया।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!